प्रत्येक व्यक्ति को अपने समुदाय का हिस्सा बनने, सामुदायिक स्थानों में स्वागत पाने और कार्यक्रमों और गतिविधियों में भाग लेने का अधिकार है। अपनी पिछली कड़ी में, हमने Carers Queensland द्वारा पेश किए गए स्वयं की वकालत करना( सेल्फ़-एडवोकेसी) और व्यक्तिगत क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के बारे में सीखा। आज, हम सामाजिक और सामुदायिक जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित करने वाले और अधिक कार्यक्रमों का पता लगाएँगे।
About the guest speaker
About the guest speaker
इस साक्षात्कार में, हम Carers Queensland की Carol MacArthur से जुड़े हैं।
कैरल Carers Queensland’s NDIS Local Area Coordination Partner in the Community कार्यक्रम का हिस्सा हैं। वे विकलांग लोगों को NDIS का उपयोग करने, अपने समुदाय के सदस्यों में शामिल होने और सम्मान और नियंत्रण के साथ जीने में मदद करते हैं। कैरल विकलांग लोगों को उनके समुदायों में अधिक सक्रिय रूप से भाग लेने में मदद करने वाली परियोजनाओं पर काम करती हैं ।

मालविका कड़वाडकर पेशे से एक शिक्षिका, पोषण विशेषज्ञ, काउंसलर और बिजनेस एनालिस्ट हैं। वह मुंबई, भारत से है और मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में धाराप्रवाह है। मालविका सांस्कृतिक और भाषाई रूप से विविध... Go to page where you can read more about Malavika Kadwadkar